५, गाल पर तिल | Significance of Mole in a Cheek
यदि तिल दाहिने गाल पर हो तो इसे शुभ माना गया है | ऐसे लोगों को अच्छा घर-बार मिलता है और इनका अपने मित्रों के बीच एक समानीय छवि रहती है | यदि तिल बाएँ गाल में हो और वो भी लाल रंग का तो अधिक धन-दौलत मिलती है किन्तु अगर इसी भाग पर काला तिल होगा तो मन पसंद जगह पर विवाह होता है | जिनके दोनों गालों पर तिल होता है तो उन्हें प्रत्येक काम में सफलता मिलती है |
६, होंठ पर तिल | Significance of Mole in a Lips
ऊपर के होंठ का तिल खुशहाल जीवन एवं धन प्रदान करता है और ऐसे लोग हंसमुख भी होते है किन्तु नीचे होंठ पर तिल का होना अच्छा नही माना जाता है |
७, कानों पर तिल | Significance of Mole in an Ear
कानों पर तिल का होना धन-दौलत वाले परन्तु घुम्मकड़ व्यक्ति की निशानी है | ऐसे व्यक्ति को इस तिल से प्रसिद्धि भी प्राप्त होती है | यदि तिल कान के अंदर तरफ है तो यह व्यक्ति की एश-परस्ती, मौज-मस्ती और धोखा व् फरेब पसंदी का सूचक है |
८, गर्दन पर तिल | Significance of Mole in a Neck
गर्दन पर तिल का होना अच्छा है क्योकि यह जीवन भर खुशहाली और धन-दौलत प्रदान करता है |
आगे धन देने वाले तिलों के बारे में जानने के लिए नीचे नेक्स्ट बटन पर क्लिक करें
[wp_ad_camp_2]