जानिये किस तरह विभिन्न अंगों के तिल आपका तय करते है भाग्य | Significance of Mole in Body

0
8670

शारीर में तिलों का महत्व | Significance of Moles in Different Body Parts.

हमारे शरीर में पाए जाने वाले तिल विभिन्न प्रकार के होते है | जिसमे गोलाकार तिल उत्तम माने जाते है | यदि तिलों का रंग हल्का भूरा हो तो सौभाग्य का प्रतीक माना जात है | शरीर पर पाए जाने वाला प्रत्येक तिल अपनी अलग-अलग विशेषता और महत्व रखता है | शरीर में पाए जाने वाले तिलों की स्थिति से आप अपने व दुसरे के स्वभाव एवं व्यवहार का बड़ी सरलता से अनुमान लगा सकते है | तो आइये जानते है की शरीर के विभिन्न भागों में उपस्थित तिल किस बात का सूचक होता है |

१, माथे पर तिल | Significance of Mole in a Forehead

significance-mole-body

माथे पर दाहिने तरफ तिल सफलता, आश्वर्य और प्रतिष्ठा का प्रतीक होता है | ऐसा व्यक्ति आत्मविश्वास से भरा हुआ होता है परन्तु इनमे क्रोध भी अधिक रहता है | व्यक्ति धनवान किन्तु फिजूल खर्ची होता है | अगर तिल माथे के बाएँ ओर रहे तो समस्याओं और कठिनाइयों का सूचक होता है |

२, भौंह का तिल Significance of Mole in an Eyebrow

significance-mole-body

यहाँ उपस्थित तिल व्यक्ति के जीवन में संघर्ष परन्तु सफलता को दर्शाता है | ऐसे व्यक्ति को अपने घर एवं घर से बाहर भी अलता मिलती है |

३, आँख का तिल | Significance of Mole in an Eye

significance-mole-body

आँख के उपर तिल व्यक्ति के ठंडे स्वभाव को बताता है लेकिन ऐसा व्यक्ति धोखेबाज भी होता है | आँख के बाहरी कोने का तिल व्यक्ति के इमानदार होने का सूचक है लेकिन बाएँ ओर का तिल आलसी व्यक्तित्व को दर्शाता है |

४, नाक का तिल | Significance of Mole in a Nose

significance-mole-body

नाक का तिल व्यक्ति के सरल चित्त को दर्शाता है और ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में सफल अवश्य होते है | इन व्यक्तियों का विवाह अच्छे एवं समृद्ध कुल में होता है | कई बार ऐसे व्यक्ति को अचानक कल्पना से भी अधिक धन प्राप्त होता है | नाक के दाहिने ओर का तिल यात्राओं का सूचक है लेकिन अगर तिल बाएँ ओर हो तो ऐसे व्यक्ति पर विश्वास नहीं किया जा सकता है क्योकि ऐसा व्यक्ति धोखा-धड़ी भी कर सकता है | अगर तिल नाक के नोंक पर हो तो ऐसा व्यक्ति अत्यंत क्रोधी और झगड़ालू प्रवृत्ति का होता है |

पूरी जानकारी के लिए नीचे नेक्स्ट बटन पर क्लिक करें 

[wp_ad_camp_2]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here