रुद्राक्ष के यह चमत्कारी गुण कर देंगे आपके जीवन को परिपूर्ण | What Is Rudraksha And It’s Benefits

0
3612

रुद्राक्ष क्या है और क्यों है यह इतना महत्वपूर्ण | What is Rudraksha and its Power.

rudraksha-meaning-benefits-14-Mukhi-Hindi

रुद्राक्ष एक ऐसा बीज जिसे हिन्दू सनातन धर्म में अधिक महत्व दिया गया है | इस बीज का नाम संस्कृत के अक्षर “रूद्र” से लिया गया है | रूद्र भगवान शिव के अनेक नामों में से एक है और इसलिए इसे भगवान शिव का प्रतीक माना गया है | रुद्राक्ष को न केवल साधु-महात्मा बल्कि कोई भी व्यक्ति धारण कर सकता है फिर चाहे वह पुरुष हो या महिला | भगवान शिव को मानने वाले भक्त अपने ईष्ट की कृपा पाने हेतु रुद्राक्ष को अपने शारीर में धारण करते है इस प्रकार शैव सम्प्रदाय के लोगों में यह अधिक प्रचलित है | रुद्राक्ष के बीज में इतनी शक्ति होती है कि यह पहनने वाले के चारो ओर एक सुरक्षा घेरा बना देता है जिससे कोई भी बुरी शक्ति उसका कुछ अहित नहीं कर पाती है | ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव का जप अगर रुद्राक्ष की माला से जपा जाए तो महादेव शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते है और अपने उपासक को मनोवांछित फल भी प्रदान करते है |

रुद्राक्ष अधिकतर भारत एवं नेपाल में पाए जाते है और इसकी महत्वता एवं उपयोग जानने वाले भी अधिकांश व्यक्ति इसी देश के निवासी है | रुद्राक्ष का न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है बल्कि चिकित्सा की दृष्टि से भी अधिक लाभकारी है | रुद्राक्ष का प्रयोग विभिन्न तरीकों से चिकित्सा पद्धति में भिन्न-भिन्न रोगों के लिए किया जाता है एवं रोगों का निवारण किया जाता है | रुद्राक्ष कई प्रकार के आते है जैसे १ मुखी, दो मुखी आदि जिनका अपना ही विशेष महत्व है और विभिन्न कार्य सिद्धि हेतु इनका अलग-अलग प्रयोग किया जाता है | लेकिन आज हम आपको इनमे से एक 14 मुखी रुद्राक्ष की विशेषताओं से अवगत कराएंगे जिससे आप यह जान पाएंगे कि यह रुद्राक्ष आपके लिए कितना चमत्कारी सिद्ध होसकता है और आपकी सारी परेशानियों का निवारण कर आपके जीवन को सफल एवं समृद्ध बना सकता है |

14  मुखी रुद्राक्ष के यह 14 चमत्कारी गुण कर देंगे आपके जीवन को परिपूर्ण | Benefits of 14 Mukhi Rudraksha.

नीचे दिए वीडियो को प्ले कर देखें की यह रुद्राक्ष आपके जीवन के अलग-अलग पहलु पर अपनी क्या चमत्कारी भूमिका प्रदान कर सकता है और किस तरह आपके वर्तमान को सुधार और भविष्य को दुरुस्त कर आपके जीवन को सम्पूर्ण कर सकता है |

अन्य पढ़ने योग्य विशेष जानकारी 

महाशिवरात्रि के दिन करें यह साधना, शिव शक्ति करेंगे मनोकामना पूरी और कुण्डलिनी चक्र जागृत: Maha Shivratri 2018 

शिव जी की आराधना करने के कुछ पुराने तरीके जो लोग भुला चुके हैं, भोलेनाथ हो जाएँगे छण में प्रसन्न: How To Please Lord Shiva Quickly

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here