बहन के रूप में:
शास्त्रों में बहन को माँ का दर्जा दिया गया है| एक पुरुष को हमेशा अपनी बहन को अपनी माँ के समान आदार देना चाहिए| कभी-भी बहन का अनादर न करें, अत्याचार न करे, उसका असम्मान न करें|
लेकिन घर में सबसे ज्यादा झगड़ा तो एक भाई-बहन के बीच में ही होता है| उसके लिए आपको बता दूं की, मज़ाक मस्ती में की जाने वाली लड़ाई और बहस को सीमित रखें| अगर बहस हो भी जाए तो अपनी बहन से माफ़ी जरुर मांगे| अपने मन में अपनी बहन के लिए माँ जैसा सम्मान रखें कभी बात नहीं बढ़ेगी|