मेष राशि
मेष राशि में जन्म लेने वाले जातकों में पेट के विकार, रक्तचाप, शीष रोग व गुर्दे के रोग प्रायः होते है | अतः बिमारियों व संकटों से बचे रहने क लिए इन्हें तीन मुखी रुद्राक्ष को छोड़कर कोई भी अन्य रुद्राक्ष धारण से लाभ होता है | इससे इस राशि के जातकों के उग्र स्वभाव में नर्मी आएगी | वैसे मंत्रसिद्ध चैतन्य चौदहमुखी एवं पंचमुखी रुद्राक्ष धारण करने से इनका शीघ्र भाग्योदय हो जायेगा |
वृष राशि
वृष राशि के जातक प्रत्येक छेत्र में निश्चित सफलता प्राप्त करते है | अपनी योजनाओं को गुप्त रखने वाले होते है | इन जातकों के मन के भेद को कोई भी नही जान पाटा है | आर्थिक संकटों का सामना इन्हें कम ही करना पड़ता है | इस राशि के जातकों के लिए छः मुखी अथवा दस मुखी रुद्राक्ष धारण करना अत्यंत लाभकारी सिद्ध होता है |
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक परिवर्तन एवं गतिशील स्वभाव के होते है | जिसके कारण प्रायः यह कष्ट उठाते है | इनमे योग्यता, वाक्पटुता अधिक मात्र में भरी होती है | इनका दाम्पत्य जीवन सुखी होता है | इस राशि के जातकों को सफलता एवं धन के लिए चारमुखी एवं ग्यारह मुखी रुद्राक्ष धारण करना लाभकारी है |
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक चंचल एवं अस्थिर स्वभाव के होते है | यह अगर दुसरो के बातों को ध्यान न देकर अगर अपने दिल दिमाग कि सुने तो इन्हें लाभ होगा | इस राशि के जातक अपने कार्य में निपुण होते है और इसीलिए इन्हें सफलता प्राप्त होती है | इस राशि के जातकों को जीवन में सर्व्मानोकामना पूर्ति हेतु चारमुखी एवं गौरीशंकर रुद्राक्ष धारण करने से लाभ होता है |
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों में आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा होता है | स्वभाव की उग्रता के कारण इनके मार्ग में काफी बाधाएं भी आती है | इस राशि के जातकों को दुसरो के आश्रय में जीना पसंद नहीं आता है | इस राशि के जातक तीन मुखी रुद्राक्ष को छोड़कर अन्य कोई भी रुद्राक्ष धारण कर सकते है | वैसे पंचमुखी रुद्राक्ष सोने में जड़वाकर पहनना अति लाभकारी होगा |
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक चतुर, निष्ठावान एवं स्फूर्तिवान होते है | इन्हें इकांत में शांतिपूर्वक काम करना अति प्रिय होता है | ये समय और वातावरण के साथ चलते है इनका पारिवारिक जीवन सुखमय होता है | इस राशि के जातकों को सर्वसुख हेतु गौरीशंकर रूद्राक्ष धारण करना अति लाभकारी होता है |
अगली छः राशि के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें – PART II