तुला राशि
तुला राशि के जातक न्यायप्रिय, शांतिप्रिय, गंभीर स्वभाव के, दयालु और पवित्र विचार वाले होते है | यह प्रत्येक निर्णय बहुत सोच-विचार कर करते है | इस राशि के जातकों में असाधारण दूरदर्शिता होती है | इस राशि के जातक को सात मुखी एवं गणेश मुखी रुद्राक्ष धारण करना अति लाभकारी सिद्ध होता है |
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक अत्यंत बुद्धिमान एवं कठोर संघर्ष करने वाले होते है | यह अपने जीवन के अंतिम समय तक संघर्षशील रहते है | यह अपने बल से जीवन में सफलता प्राप्त करते है | इनके लिए आठ एवं तेरह मुखी रुद्राक्ष अति फलदायी रहता है |
धनु राशि
धनु राशि के जातक साहसी, पराक्रमी, आक्रामक एवं उग्र स्वभाव के होते है | इस राशि के जातकों का सारा सुख आडम्बरों से ओतप्रोत होता है और अपने इसी आडम्बरों के कारण इन्हें जीवन में अनेक दुःख झेलने पड़ते है | इन जातकों को अपने जीवन में सर्व सुख हासिल करने के लिए नौमुखी एवं एकमुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिये |
मकर राशि
मकर राशि के जातक ईमानदार, निष्ठावान और विशवासपात्र होते है | कठिनाइयों और बाधाओं की यह परवाह नही करते है | इस राशि के जातकों में असीम सहनशक्ति और संगठन शक्ति होती है | इनको अपने जीवन में समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए तेरह अथवा दसमुखी रुद्राक्ष धारण करना अत्यधिक लाभदायक होगा |
कुम्भ राशि
कुभ राशि के जातक अत्यंत परिश्रमी और कुशल प्रेमी होते है | इन्हें निराशा कभि भी हताश नहीं करती | इनके पास पूर्वाभास शक्ति होती है जिसके कारण प्रत्येक घटना का आभास इन्हें पहले से ही हो जाता है |इस राशि के जातकों के लिए सात्मुखी रुद्राक्ष अत्यंत लाभकारी रहता है |
मीन राशि
मीन राशि के जातक मीठा बोलने वाले एवं व्यवहार कुशल होते है | यह अत्यधिक सपने देखने वाले एवं दुर्बल स्वास्थ के होते है | प्रत्येक कार्य को पूरी तल्लीनता से करना इनका विशेष गुण होता है | शुद्ध सोने कि टोपी में जड़ित एवं मंत्रसिद्ध चैतन्य मुखी कवच धारण करने से इनके जीवन में सफलता एवं समृद्धि का दौर प्रारम्भ हो जाएगा |
प्रथम छः राशि के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करे – PART I